छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : डांसर के साथ ठुमके लगाना ASI को पड़ा भारी, वीडियो सामने आते ही एसपी ने किया सस्पेंड

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक फुलेश्वर सिंह सिदार का लड़कियों के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। महिला डांसर के साथ एएसआई ने वर्दी पहनकर यह डांस किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

वायरल वीडियो बिर्रा थाना क्षेत्र के सोनदह गांव का है। यहां एक आर्केस्ट्रा जैसे कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक फुलेश्वर सिंह सिदार पहुंचे हुए थे। स्टेज पर लड़कियां डांस कर रही है। ऐसे में वह खुद को रोक नहीं पाए। सहायक पुलिस उप निरीक्षक फूले सिंह गाने के बीच कार्यक्रम में डांस करते दिख रहे हैं। एएसआई ने शराब के नशे मे धुत्त होकर खूब ठुमके लगाए। जिस प्रकार से यह डांस हुआ उससे पुलिस का अनुशासन तार-तार होता दिख रहा है।

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने इस पूरे मामले में निलंबन की कार्रवाई की है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से सहायक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है।

देखिए वायरल वीडियो

Related Articles

Back to top button