छत्तीसगढ़
CHHATTISGARH NEWS : दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

धमतरी / नवरात्रि के बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहाँ ग्राम धौरा भाटा दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक विनोद कुमार ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक, विनोद पंडाल से बाहर निकले और पास ही एक मकान में चले गए। देर तक वापस नहीं लौटने पर लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि वे गमछे से फंदे पर लटके हुए थे। यह दृश्य देखकर गांव में सनसनी फैल गई और उत्सव का माहौल ग़म में बदल गया।
सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
गांव में नवरात्र के दौरान घटी इस घटना से मातम का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।





