Crime

BJP LEADER MURDER : बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Crime

इंदौर / मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई हैं। यहां रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की यह घटना शहर के MG रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके की है। बताया जा रहा है कि मृतक मोनू कल्याणे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे।

जानकारी के अनुसार हत्या तड़के तीन बजे चिमनबाग चौराहे पर उस वक्त हुई, जब मोनू रैली की तैयारियों के लिए बैनर पोस्टर्स बंधवा कर घर लौट रहा था। हत्या में पीयूष और गोलू का नाम सामने आ रहा है। गोली लगने से घायल मोनू को उसके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनू कल्याणे को गोली मारी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हो गए हैं, पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button