Crime

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : नाबालिग बेटी की गला घोटकर हत्या करने वाला पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

JANJGIR CHAMPA

हत्या की घटना को आरोपियों द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की झुठी सूचना थाना जांजगीर को दी गई

जांजगीर चांपा / जांजगीर पुलिस ने प्रेसवार्ता कर पिसौद में हुए नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया की मृतिका के पिता विजय कुमार विजय उम्र (38) वर्ष द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया गया, कि इसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 28.11.23 की रात 10:00 बजे से 29.11.2023 के सुबह 4:00 बजे के बीच घर में पड़ी रस्सी से अपने कमरे के पंखे में रस्सी फंसा कर अपने गले में रस्सी फंसा कर आत्महत्या कर ली है। रस्सी टूटने से वह पर गिर गई की सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग क्रमांक 158/2023 धारा 174 कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया। मृतिका का पीएम डाक्टरो के टीम से कराया गया डॉ द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला घोटने से दम घुटने से हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख कियें है। मर्ग जांच के दौरान एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का अपराध पायें जाने पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 830/23 धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मृतिका के पिता विजय कुमार विजय एवं सौतेली माँ रेखा विजय से पूछताछ करने पर अपनी पुत्री का किसी अन्य लड़के के साथ प्रेम संबंध का पता चलने के बाद बार-बार मना करने पर भी नही मानने पर हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता था जिस कारण से माता-पिता ने अपनी पुत्री की हरकत से छुटकारा पाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर रस्सी से पंखे से लटका दिया. आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरिक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, साइबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, बलवीर सिंह, गिरीश कश्यप का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Back to top button