Crime

CRIME NEWS : चाकू की नोक पर मां को पेड़ से बांधकर छात्रा से गैंगरेप, पंचायती में गांव से निकलने की धमकी, अब 5 महीने बाद दर्ज हुआ केस

Crime News

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की स्कूली छात्रा से उसकी मां के सामने दो युवकों ने गैंगरेप किया बाजार से मां के साथ सब्जी लेकर लौट रही छात्रा को दोनों युवकों ने चाकू दिखाकर घेरा फिर मां बेटी को लीची गाछी ले गए जहां छात्रा की मां को दोनों ने लीची के पेड़ से बांध दिया। फिर बारी-बारी से दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा की मां चिल्लाती रही उनके सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन उन दरिंदों को तरस नही आया घटना के बाद गांव में पंचायती करने की बात बताकर दबंगों ने छात्रा को थाना जाने से रोक दिया पंचायती में कहा गया कि अगर थाने में शिकायत हुई तो पूरे परिवार को गांव से निकाल दिया जाएगा। गैंगरेप की इस वारदात के बाद छात्रा घुटती रही। उसके बाद भी आए दिन दोनों आरोपी छात्रा को परेशान करते रहे। उसका स्कूल जाना छूट गया।

फिर छात्रा हिम्मत जुटाकर गुरुवार की शाम अहियापुर थाना पहुंची रोती हुई छात्रा ने पुलिस को सारी बात बताई इसके बाद छात्रा के आवेदन पर उसके साथ गैंगरेप को अंजाम देने वाले मो. अफसर और नूर मो.मुमताज के खिलाफ FIR दर्ज की गई पंचायती में धमकी देने व थाना जाने से रोकने गांव के दबंग बताये जा रहे। मो.असफाक, मो. जीशान, मो. रफीक, मो.शमीम और नवल किशोर ठाकुर को नामजद आरोपी बनाया है।दरसल 20 अगस्त 2023 की देर शाम छात्रा और उसकी मां सब्जी लेकर बाजार से लीची गाछी के पास पगडंडी से गुजर रहे थे। तभी दो युवकों ने छात्रा और उसकी मां को चाकू दिखाकर अगवा किया फिर छात्रा की मां को पेड़ से बांध दिया और उसकी मां के सामने ही बेटी से गैंगरेप किया गांव कुछ लोग उसी समय वहां से गुजर रहे थे। छात्रा और उसकी मां की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। लोगों को आता देखकर गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी अपनी साइकिल और चाकू छोड़कर वहां से भाग निकले राहगीरों ने छात्रा को बचाकर उसकी मां के साथ गांव तक लाया ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपियों ने पंचायती की बात बताकर थाना जाने से रोक दिया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त के बाद से उसने घर से निकलना छोड़ दिया था। अब गांव के उक्त दोनों आरोपी और उसके साथी घर के सामने से गुजरते समय इशारा देकर बुलाते है। अहियापुर  पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर गैंगरेप की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। पंचायती करने वालो को भी आरोपी बनाया गया हैं। गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव में छापेमारी की गई।

 

Related Articles

Back to top button