छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर ने बताया कि पीड़िता का आरोपी अजय यादव से जान पहचान होने से आरोपी और पीड़िता एक दुसरे से मोबाईल से बातचीत करने लगे। इसी दौरान आरोपी अजय यादव पीड़िता को शादी करूंगा कहने लगा और अपने झांसे में लेकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी करने के लिये कहा तो आरोपी अजय ने मना किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 609/2024 धारा 376 (2) (एन) भा.द.वि. 06 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभिरता से लेते हुए विवेक शुक्ला एसपी जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर से टीम गठित किया गया। इसी क्रम में एएसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी अजय कुमार यादव पिता जग्गूराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बाजार पारा जगमहंत थाना नवागढ़ को जांजगीर पुलिस द्वारा पकड़ा। हिरासत में लेकर पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button