छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब CBI छत्तीसगढ़ में कही भी कर सकती है कार्रवाई

Chhattisgarh

रायपुर / राज्य सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) को पूरे प्रदेश में अब कही भी छापेमारी सहित अन्य कार्यवाही करने की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार ने सीबीआई को विभिन्न धाराओं के तहत पूरे प्रदेश की सीमा में कही भी कार्यवाही करने की सहमति दे दी है।

उल्लेखनीय है कि, दिसम्बर 2018 में राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ था और बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार में आई थी। कांग्रेस की सरकार आते ही उन्होंने 10 जनवरी 1919 में CBI को दी गई सहमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी थी। इसकी वजह से 2019 के बाद अभी तक प्रदेश में राज्य सरकार से संबंधित संस्थाओं और मामलों में CBI की जांच नही हुई है।

इन धाराओं के तहत कही भी कर सकती है कार्रवाई

भाजपा की सरकार बनने के बाद अब राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने फिर से CBI को राज्य की सीमा में कार्यवाही करने की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार CBI राज्य में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 336, 307, 302 और 120बी के तहत राज्य की सीमा में कही भी कार्यवाही कर सकती है।

Related Articles

Back to top button