छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : बैंक का लोन पटाने की बात पर छोटे भाइयों ने पीट-पीटकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh News

गरियाबंद/  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो भाइयों ने अपने ही बड़े भाई की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी पूरा मामला थाना पीपरछड़ी का है पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के बिजापानी गांव के जुझार सिंह अपने अन्य दो भाइयों को सामिलात खाता से छुरा सहकारी बैंक से लिए गए लोन को पटाने के लिए कहा तो उसके छोटे भाई देवीन सिंह और ललित सिंह सोरी ने लकड़ी के टुकड़े से पीठ पर वार कर उसे घायल कर दिया।घटना में घायल जुझार सिंह की समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण मौत हो गई है। मामले में मृतक की पत्नी रूखमणी बाई की शिकायत पर पीपरछेड़ी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं, पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार कर आगे की जाँच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button