छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : सांप काटने से बच्चे की मौत

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां घर में खाट पर सो रहे बच्चे को जहीरले सांप ने काट लिया जिससे बच्चे की मौत हो गई। बेटे ने सांप की काटने की जानकारी अपनी मां को दी थी, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

पिता देव कुमार कश्यप ने बताया कि बीती रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इस बीच रात करीबन 12 बजे  पुत्र विजय कश्यप (10) ने अपनी मां को आवाज लगाकर उठाया और कहा कि उसे सांप ने काटा है। आनन-फानन बच्चे को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह से जहरीले कोबरा सांप को खोज निकाला और डंडे से पीट पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने  शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button