जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : किराना दुकान का सामान चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा / स्वराज माजदा वाहन से किराना सामान चोरी करने वाले पांच आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। चोरों के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में उपयोग स्कॉर्पियो वाहन को भी जप्त किया गया।

अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी पवन कुमार अग्रवाल निवासी तरौद ने दिनांक 28.07.2023 एंव 31.12.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था। कि उसके गाड़ी स्वराज माजदा में किराना सामान डिलवरी के लिए रखे थे। जिसको कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 373/2023 एंव 658/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

विवेचना के दौरान अकलतरा पुलिस मुखबिर की सूचना पर चोरी के संदेह में टकेश्वर गोस्वामी 35 वर्ष निवासी नीमभाठा, मनोज कुमार मिरी 25 वर्ष निवासी कोरबी, पुष्पेन्द्र साहू 30 वर्ष निवासी नगवा, जाकीर खान 19 वर्ष निवासी बछौद, रविन्द्र कुमार उर्फ राहुल राजपूत 25 वर्ष निवासी सुलताननार के घर में रेड कार्यवाही किया।

पांचो को हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ किया आरोपियों ने चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का राशन सामाग्री कीमती 64,000/₹ एवं घटना में उपयोग स्कॉर्पियो वाहन कीमती 6,00,000/₹ बरामद कर आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, सउनि अरूण कुमार सिह आरक्षक विवेक ठाकुर, प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन, संजू रत्नाकर एवम महिला आरक्षक अंजना लकडा सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button