छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव, पांच लोगों की मौत

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक शख्स लकड़ी निकालने कुएं में उतरा था। जिसे बचाने उतरे चार और लोगों की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक़, यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किकिरदा की है। एक पुराना कुआं लंबे समय से बंद था। पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी में कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के भीतर गिर गया था। इसे निकालने के लिए गांव का रमेश पटेल नाम का एक आदमी पहले कुएं के भीतर उतरा। जब वो काफी देर तक वापस नहीं आया, तो एक के बाद एक चार लोग और नीचे उतरे और अब तक कोई भी वापस नहीं लौटा। रमेश को बचाने के लिए उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र भी कुएं के भीतर उतरे। साथ ही टिकेश्वर चंद्रा नाम का एक अन्य युवक भी कुएं में उतरा। लेकिन अब तक कोई भी वापस नहीं आया है। बताया जा रहा है लंबे समय से बंद होने के चलते इसमें जहरीली गैस भर गई थी। जब लकड़ी कुएं में गिरी तो उसे निकालने के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। जिसके चपेट में आकर पांचों लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। कुएं के आसपास जमा हुए लोगों की भीड़ को हटाया गया है। साथ ही तहसीलदार और SDRF के पहुंचने के बाद रेस्क्यू शुरू कर कुएं के भीतर से शव निकालने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस घटना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा “जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

Related Articles

Back to top button