छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : स्कूल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News

रायपुर / राजधानी में एक शिक्षक ने स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक,  डायल 112 को एक इवेंट का कॉल आया जिसमें डायल 112 की गाड़ी भटगांव के पास एक घर में एक शिक्षक दो-तीन दिन से लोगों से मुलाकात नहीं कर रहा था। जिसके बाद लोगों ने कुछ बुरा होने की आशंका जताते हुए डायल 112 को कॉल किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 के आरक्षक ने देखा कि शिक्षक स्कूल में स्टाफ रूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था मृतक शिक्षक अनुप कोठारे 40 साल है।

डायल 112 के आरक्षक ने पुलिस पेट्रोलिंग को मौके पर बुलाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। जिसके बाद शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मुजगहन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button