छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH ASI SUSPENDED NEWS : ASI का रिश्वत लेते बनाया वीडियो, एसपी ने किया सस्पेंड

Chhattisgarh

धमतरी / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक एएसआई रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ASI को निलंबित कर दिया है।

दरअसल धमतरी सिटी कोतवाली में एक मारपीट के मामले में यह सारी लेनदेन की बात सामने आई है। मारपीट के आरोपी को मुचलके पर छोड़ने की बात में ASI ने पैसों की मांग की थी। यह लेन-देन साढ़े चार हजार रुपए में सेट हुआ था। पैसे देने वाले पक्ष ने खुद इस लेन-देन का वीडियो बनवाया और इस पूरे मामले की शिकायत धमतरी SP आंजनेय वार्ष्णेय से की। प्रमाण के तौर पर वीडियो भी दिया गया है। धमतरी SP ने मामले को संज्ञान में लिया। बताया जा रहा है कि ASI रमेश साहू को फौरन ही निलंबित किया गया है। आने वाले दिनों में उनके खिलाफ विभागीय जांच की भी तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button