Crime

DOUBLE MURDER NEWS : महिला और उसके 2 साल के मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या, जानें क्या है मामला

Crime

बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सीतामढ़ी में  महिला और उसके दो साल के मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मां बेटे की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जाता है कि महिला के पति ने दो शादियां कर रखी थी। पहली पत्नी को सौतन नागवार लगी दूसरी पत्नी का विरोध करना उसके पति को नागवार लगा नयी नवेली पत्नी का विरोध देखकर पति इतना खफा हुआ कि उसने पहली पत्नी और उसके दो साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत ले लिया है, जबकि अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार है। घटना परसौनी थाना क्षेत्र के अंडहारा गांव की है।

मृतका की पहचान राजेश पासवान की 25 वर्षीय पत्नी अर्चना कुमारी और उसके दो साल के बेटे अक्षित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका और उसके बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बेरहम पति द्वारा महिला और उसके 2 साल के बेटे की हत्या गला दबाकर करने की बात सामने आई है। घटना को लेकर मृतिका के चाचा रवींद्र पासवान ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। परिजनों का कहना है कि दहेज़ की मांग को लेकर उसके ससुराल के लोग उसपर काफी अत्याचार करते थे। अर्चना के पति राजेश पासवान, ससुर शंकर पासवान, देवर सुशील पासवान और सास बच्ची देवी को आरोपी बनाया गया है।

इन लोगों पर आरोप है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद पति और अन्य लोग शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई और उनकी योजना विफल हो गई घटना के बाद पुलिस कार्रवाई के डर से मृतका का पति, ससुर और देवर घर से भाग गये। वहीं, सास भागने में सफल नहीं हो सकी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

अर्चना की दादी मंजू देवी ने बताया कि कुछ माह पहले राजेश पासवान ने पूर्वी चंपारण जिले में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी इसकी खबर किसी तरह अर्चना को मिल गई। सौतन की खबर सुनकर अर्चना ने विरोध शुरू कर दिया। पत्नी का दूसरी शादी का विरोध करना भी पति राजेश को नागवार गुजरा उसे अपनी पत्नी पर गुस्सा आने लगा उसने अर्चना को भी पीटना शुरू कर दिया।

अर्चना की दादी के मुताबिक, राजेश ने अर्चना को जान से मारने की धमकी भी दी थी। दो माह पहले राजेश ने उसे पीटा था इसके बाद अर्चना अपने मायके चली गई। माता-पिता के समझाने पर अर्चना 7 मार्च को ससुराल लौट आई। अब राजेश ने अर्चना और उसके 2 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश अपने दूसरे बेटे अनीस कुमार के साथ फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button