छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : कवर्धा में बड़ा बवाल, फंदे से लटका मिला युवक का शव, गुस्साए ग्रामीणों ने हत्या के शक में आरोपी का घर जलाया, एसपी को भी गांव में घुसने से रोका

Breaking news

कवर्धा / छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां पेड़ पर युवक की फंदे पर लाश लटकी मिलने से सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई और गांव के ही एक दूसरे सख्स पर आरोप लगाते हुए उसके घर पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फोर्स को भी गांव में घुसने नही दे रहे। एसपी के साथ भी झूमाझटकी की गयी है। यह मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव के ही एक युवक के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। घर में आरोपी के जिंदा जलाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button