Crime

SEX RACKET : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन गिरफ्तार

Crime

नागपुर / महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां तीन लड़कियों को रिहा कराते हुए पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो जिस्मफरोशी के इस धंधे में संलिप्त थे। ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से लड़किया सप्लाई किया करते थे।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के कई इलाकों में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार जोरों पर चल रहा है। इसके बाद सामाजिक सुरक्षा शाखा एसएसबी (SSB) को सक्रिय किया गया। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट में संलिप्त तीन लड़कियों को छुड़ाया है। साथ ही पुलिस ने संचालक, ग्राहक और एक महिला दलाल को पकड़ा है। मौके से नगदी सहित कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा गया। स्पा सेंटर की चेकिंग की गई तो तीन लड़कियां मिली। लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि संचालक और दलाल के द्वारा स्पा सेंटर के ग्राहकों से मोटी रकम लेकर उनसे उनसे उन्हें परोसा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 हजार नगदी और मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button