Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : किशोरी से गैंगरेप, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक किशोरी के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

मिली जनकारी के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होने गई किशोरी को आरोपी उठाकर जंगल की ओर ले गए। सुनसान और घने जंगलों के बीच 5 आरोपियों ने एक-एक कर किशोरी के दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने 2 नाबालिगों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घिनौनी वारदात अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंझादाढ़ गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने लालमाटी गई हुई थी. इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर किशोरी को आरोपियों ने घर छोड़ने के बहाने जंगल की तरफ ले गए, जहां किशोरी के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।


इस घटना की पूरी कहानी पीड़िता ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन के साथ किशोरी शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंची। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button