छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : DFO पर महिला रेंजर ने शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

जशपुर / छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक आदिवासी महिला रेंजर ने वन विभाग के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है। महिला रेंजर ने जशपुर के DFO जितेंद्र उपाध्याय पर शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

महिला रेंजर ने आरोप लगाया कि 2022 से DFO उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते रहे. विरोध करने पर उन्होंने धमकियां देकर और ब्लैकमेल कर संबंध बनाया। महिला पिछले दो साल से इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना को सह रही थी, लेकिन अब इससे तंग आकर उसने मामले को उठाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगीया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों, केंद्रीय मंत्री और DIG को भी शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह कुनकुरी में पदस्थ थी, तब जितेन्द्र उपाध्याय ने वन विश्राम गृह कुनकुरी में कहा कि ‘तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो और गलत काम करने के लिए प्रपोज किया। आरोप है कि जब पीड़िता ने मना किया तो उसे परेशान किया जाने लगा व्यक्तिगत बदले की भावना से अनर्गल शिकायत भी की गई। उस समय तत्कालीन विधायक को भी इस मामले की शिकायत की गई थी इसके बाद भी DFO जितेंद्र उपाध्याय ने परेशान करने के उद्देश्य से अपने नाम पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से फर्जी शिकायत करवाई थी।

Related Articles

Back to top button