छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : पिकअप से 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

महासमुंद / जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारी मात्रा में नकली नोट पुलिस ने बरामद किया है। नकली नोटों के लाखों के जखीरा के साथ एक आरोपी को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख का नकली नोट बरामद किया है।

मुखबिर के सूचना पर सरायपाली पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाकर नकली नोटों से भरा पिकअप वाहन को जप्त किया साड़ी के आड़ में छुपाकर 3 करोड़ 80 लाख नकली नोटों को पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AU4670 में भरकर सारंगढ़ से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप में भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया है। सभी नकली नोट 500-500 सौ के हैं। आरोपी की पहचान अरुण सिदार 18 के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जांच के बाद और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। आरोपियों की संख्या और भी बढ़ सकती है महासमुंद पुलिस अधीक्षक इस मामले में जल्द खुलासा करेंगे। सरायपाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button