Crime

CRIME NEWS : नई-नवेली दुल्हन की खौफनाक साजिश, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Crime

उत्तर प्रदेश के मऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जहां शादी के पांच दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी पति की गुमशुदगी का नाटक करती रही। इतना ही नहीं शव मिलने पर फूट-फूट कर रोई ताकि किसी को कोई शक न हो। इस हत्याकांड में युवती के प्रेमी और उसके दोस्त ने भी साथ दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि युवती शादी ने खुश नहीं थी और इस वजह से उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी विश्वनाथपुर के रहने वाले 24 वर्षीय लवकुश चौहान का शव रविवार को उसके घर से कुछ ही दूर स्थित पोखरी के पानी में तैरता हुआ मिला। 13 फरवरी को ही उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपने बेटे की हत्या किए जाने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, लवकुश चौहान की शादी आजमगढ़ जनपद के छतावार गांव में हुई थी। घर पर काफी भीड़भाड़ होने के कारण दोनों पति-पत्नी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी विश्वनाथपुर में बने अपने नए मकान में दो दिन के लिए रहने आए थे।

वहीं कुछ ही घंटे की पुलिस जांच में पुलिस के सामने चौंकाने वाला सच सामने आया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया की लवकुश चौहान की पत्नी पायल का आजमगढ़ के रहने वाले दिनेश यादव से प्रेम प्रसंग था। पायल शादी से खुश नहीं थी। बीते 17 फरवरी की रात पत्नी पायल ने प्रेमी दिनेश को घर बुला लिया। दिनेश अपने अजामगढ़ के ही एक मित्र अभिषेक यादव के साथ आया।

रात में जब दोनों घर आए तो लवकुश कमरे में सो रहा था। पत्नी ने धीरे से दरवाजा खोलकर दोनों को अंदर बुला लिया। इसके बाद तीनों मिलकर लवकुश चौहान का गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पास में ही स्थित पोखरी में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि लवकुश की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button