छत्तीसगढ़

BHILAI NEWS : थाना घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, थाना प्रभारी घायल

Chhattisgarh

दुर्ग / भिलाई में भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। धरना स्थल से सभी खदेड़ा गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें जामुल थाना प्रभारी की नाक में चोट आई है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

भिलाई थाना में आज सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी पूर्व  सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान लगाए बैरिकेट्स को पार करने के दौरान कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। घटना स्थल से सभी को खदेड़ गया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। जिसमें जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे को नाक में चोट लगी है। काफी खून बह गया है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

ज्ञात हो कि आज भिलाई सिरसा गेट के पास भारी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। भिलाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और धरना स्थल से कांग्रेसियों को खदेड़ा गया।

इन घटनाओं के बाद भिलाई में राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता घटनास्थल से हटने के बाद एकत्र होकर आगे की रणनीति बनाने में जुट गए है। घटनाक्रम से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में यह मामला तूल पकड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button