छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Chhattisgarh

कांकेर / छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मज़दूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरी घटना कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत कोयलीबेडा विकासखंड के पानीडोबीर में हेण्डपम्प खुदाई के लिए जा रही बोरवेल गाड़ी में काम करने वाला मजदूर बिजली के तार को ऊपर उठा रहा था, इसी बीच हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक तुलसी राम मरावी (23 वर्ष) पिता धनुराम मरावी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर तहसील के रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनटोला का रहने वाला था। मजदूर की मौत की खबर पर कोयलीबेडा पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button