छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : 40 लाख के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh News

महासमुंद / सरायपाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। मुखबिर से सुचना मिली थी कि ग्राम खपरीडीह वन विभाग नर्सरी के पास नाली मे ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत एवं ग्राम कसलबा का अशोक सोना भारी मात्रा में गांजा छुपा कर रखे हैं और उसे इधर-उधर करने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना पर थाना सरायपाली से टीम तैयार कर घेराबंदी कर दोनों पकड़ा गया पूछने पर अपना नाम राधेश्याम कलेत पिता मुरली उम्र 28 वर्ष निवासी खपरीडीह और अशोक सोना निवासी कसालवा थाना सरायपाली जिला महासमुंद बताये जिनके संयुक्त कब्जे से हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में 80 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जिसकी कुल किमत 40 लाख रुपए आंकी जा रही है।

समस्त वैधानिक कार्यवाही करते हूए थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 24/24 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button