Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : होली लेंड कार्यक्रम में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने श्रम विभाग के क्लर्क को मारा चाकू, आरोपी फरार

Crime

रायपुर / राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद स्थित विसलिंग वुड में होली के जश्न के दौरान कुछ बदमाशों ने देर रात जमकर हंगामा किया। बदमाशों ने श्रम विभाग के क्लर्क पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। घायल क्लर्क को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि 30 से 40 युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की, फिर नशे की हालत में हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र मे स्थित विसलिंग वुड मे आयोजित होली लेंड के कार्यक्रम के बाद नशे मे धुत्त बदमाशों ने लड़कियों से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। लड़कियों से बदतमीजी करते देख जब एक युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल युवक का नाम विवेक साव है, वह श्रम विभाग मे क्लर्क है। युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि होली कार्यक्रम के बाद 30 से 40 युवकों ने नशे की हालत मे जम कर हंगामा किया। मामले मे मंदिर हसौद थाने मे अपराध दर्ज किया गया। पुलिस CCTV फुटेज निकाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button