
Chhattisgarh News
अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। चरित्र शंका में पति ने पत्नी की जान ले ली। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के हाथ पांव बांधकर मुह में कपड़ा ठूस कर फिर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। 90 फीसदी जली महिला को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना अम्बिकापुर की है। मृतिका नेहा सोनहा बलरामपुर जिला के बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद उनकी बेटी पर शादी के बाद से ही चरित्र पर संदेह करता था। आये दिन दोनों का विवाद भी होता था। घटना वाले दी भी विवाद हुआ था और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने उनकी बेटी के हाथ पांव बांधकर उसे जिंदा जला दिया।
नाराज पत्नी मारपीट से परेशान होकर मायके चली गई थी लेकिन दीपावली से कुछ दिन पहले पति उसे समझाकर वापस घर ले आया था। लेकिन सोमवार को फिर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पति ने नेहा को जिंदा जला दिया। इसके बाद नेहा के आग से झुलसने की खबर पाकर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे।
घटना के दौरान आरोपी खुद भी घर पर था। जैसे ही इस वारदात की जानकारी पुलिस को मिली तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
वारदात के बाद से आरोपी फरार है, आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।