छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : बेबीलोन होटल के कमरे में मिली BJP नेता की भतीजी की लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला बॉयफ्रेंड का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के कमरे में आज 25-26 साल की युवती की लाश मिली है। आशंका है कि लड़की की हत्या की गई है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है। वह सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी बताई जा रही है।

वही दूसरी ओर जीआरपी को आज ही सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के पास पटरी पर युवक का सिर धड़ से अलग हुआ शव मिला है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी का आपस में प्रेम संबंध था। वाणी का परिवार अंबिकापुर में रहता है। परिजनों ने वाणी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को होटल पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली।सूचना मिलते ही रायपुर की गंजा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में एक युवती और उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास एक युवक की लाश मिली है। युवती कल से लापता थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button