Crime

MURDER NEWS : अवैध संबंध के शक में पत्नी की छेनी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Crime

दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बुराड़ी इलाके में अवैध संबंधों के शक में एक 40 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार, दिल्ली के बुराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के सत्य विहार में एक महिला खून से लथपथ पड़ी थी, जिसकी हत्या कर दी गई है, के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतिका के चेहरे पर कई चोटें मिलीं। घायल महिला को बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

2616166 delhiburari Console Crptech

इसके बाद, बुराड़ी के पुलिस थाना में IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में यह पता चला कि मृतिका के पति ने दूसरों के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए अपनी पत्नी हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान, आरोपी पति कुंदन शाह (46) ने छेनी से अपनी पत्नी के चेहरे और गर्दन पर वार कर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। यह घटना तब हुई जब वे घर पर अकेले थे और उनके बच्चे  स्कूल गए थे।

आगे की पूछताछ पर, आरोपी ने बताया  कि उसकी पत्नी लंबे समय से लगातार उसकी उपेक्षा कर रही थी। उसे विश्वास हो गया कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है, जिससे वह निराश हो गया था। जिसकी वजह से आये दिन घर में झगड़ा होता रहता था। जिसकी वजह से आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

निरंतर पूछताछ पर, आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि दिल्ली के मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दर्ज मारपीट के एक मामले में उसकी पूर्व संलिप्तता थी। अधिकारियों ने बताया कि अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई एक छेनी और मृतिका का एक मोबाइल फोन, जिसे आरोपी ने हत्या करने के बाद नष्ट कर दिया था, पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें