Crime

CRIME NEWS : पत्नी की ईंट मारकर हत्या, पति को शराब के लिए पैसे देने से किया था मना

Crime

पानीपत के साईं कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां शराब पीने से मना करने पर बेटे के सामने पति ने पत्नी की ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी पति शराब पीने का आदी था, इसी को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची चांदनी बाग थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका के भाई गगनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन पारुल 42 वर्ष की शादी 18 साल पहले साईं कॉलोनी में अजय के साथ हुई थी। अजय शराब पीने का आदी था। पारुल अजय को शराब पीने से मना करती थी। मंगलवार को उसके पास भांजे का फोन आया था।

भांजे ने बताया कि पापा मां को पीट रहे हैं। इसके बाद जब बहन के घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन पारुल खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वह घायल पारुल को निजी अस्पताल में ले गया जहां से उसे नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने पारुल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई।

पारुल ने घायल अवस्था में उसे बताया कि अजय ने उसके सिर में ईंट मारी है। वो शराब पीने के लिए उससे पैसे मांग रहा था। वह शराब के लिए अजय को पैसे नहीं देना चाहती थी। रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों ने पारुल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने चांदनी बाग थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी।

पुलिस ने मृतका के भाई गगनदीप की शिकायत पर आरोपी पति पर  हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Back to top button