जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा / चांपा पुलिस ने फर्जी व्यक्ति खड़ा कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बैंक, पास बुक, पैन कार्ड, ऋण पुस्तिका तैयार कर जमीन रजिस्ट्री कराकर लाखों रुपया लेकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, प्रार्थीया युगाधिश्री जासवाल उम्र 42 साल निवासी बरपाली चौक चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी राजेंद्र राय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक अंजू सूर्यवंशी को शशि यादव बनाकर एवं घनश्याम शुर्यवंशी को रामाधार यादव बनाकर फर्जी तरीके से पेन कार्ड, आधार कार्ड, ऋन पुस्तिका तैयार कराकर फर्जी व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खुलवा कर पास बुक एटीएम चेक बुक प्राप्त कर प्रार्थीया को 5 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कर नगद एवं चेक के माध्यम से 11,75,000 हजार रूपए लेकर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी. 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।लोगों से धोखाधड़ी अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी 01 अंजू उर्फ अंजुमति सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर 02 घनश्याम सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर 03 राजेंद्र राय उम्र 48 वर्ष निवासी कोसीर तीनो को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, उपनिरी बी एस डहरिया थाना चांपा, साइबर सेल से सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह एवम थाना चांपा से महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े, आरक्षक पदूम जटवार, नितिन दिवेदी, गौरी शंकर राय एवं थाना स्टॉफ का साराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button