Crime

TRIPLE MURDER NEWS : गर्भवती महिला, पति और बेटे की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

crime

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कर्जत के चिकन पाड़ा में एक गर्भवती महिला, उसके पति और बेटे की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मदन पाटिल (35 वर्ष), उसकी पत्नी अनीशा पाटिल (30 वर्ष) और 8 साल के बेटे विनायक पाटील की हत्या की गई है। सबसे पहले चिकन पाड़ा के नाले में लड़के का शव मिला इसके बाद आसपास खोजबीन करने पर पति-पत्नी के शव मिले।

पुलिस के मुताबिक, लड़के के माथे पर और महिला की कनपटी पर धारदार हथियारों के जख्मों के निशान पाएं गए है। इस घटना में आरोपी अब तक अज्ञात है, इसके साथ ही इस हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें