छत्तीसगढ़

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: निलेश गुप्ता

जांजगीर-चांपा, बलौदा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलौदा निलेश गुप्ता ने इसे विकसित भारत की दिशा में देश को आगे ले जाने वाला दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग, परिवहन सहित युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

निलेश गुप्ता ने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की मजबूत नींव रखता है। बजट में किए गए प्रावधानों से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक होते हैं। नागरिकों को समृद्धि का मजबूत भागीदार बनाना ही मोदी सरकार की प्राथमिक नीति रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को यह बजट पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Related Articles

Back to top button