UPSC Final Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, देखें Top-20 लिस्ट
UPSC Civil Services Result जारी, IAS-IPS समेत केंद्रीय सेवाओं के लिए चयन; राजेश्वरी सुवे एम और आकांश ढुल दूसरे-तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली / देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल UPSC Civil Services Examination का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जारी कर दिया। इस वर्ष परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।
UPSC के मुताबिक इस परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त 2025 के बीच कराई गई। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
कैटेगरी के अनुसार चयनित उम्मीदवार
- सामान्य वर्ग (General) : 317
- EWS : 104
- OBC : 306
- SC : 158
- ST : 73
कुल चयनित उम्मीदवार : 958
UPSC Result 2026 Top-20 Candidates
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम
- आकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- ज़िनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिद्दीन
- पक्षल सेक्रेटरी
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियांक
- यशस्वी राज वर्धन
- अक्षित भारद्वाज
- अनन्या शर्मा
- सुरभि यादव
- सिमरनदीप कौर
- मोनिका श्रीवास्तव
- चितवन जैन
- श्रुति आर
- निसार दिशांत अमृतलाल
- रवि राज
UPSC Exam Timeline
- प्रारंभिक परीक्षा : 25 मई 2025
- मुख्य परीक्षा : 22–31 अगस्त 2025
- फाइनल रिजल्ट : 6 मार्च 2026
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- UPSC Civil Services Final Result लिंक पर क्लिक करें
- PDF डाउनलोड करें
- रोल नंबर या नाम से सर्च कर अपना परिणाम देखें





