देश

VIRAL VIDEO : प्रेमी संग फरार होने की सजा! पति-पत्नी को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, पहनाई चप्पल की माला

Viral Video

बिहार के जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव वालों ने तुगलकी फरमान का निर्णय लिया है। यहां गांव वालों ने पति-पत्नी को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया और चप्पल की माला पहनाई है। दरअसल, महिला प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ फरार हुई हो गई थी। उसके बाद अब यह घटना निकल कर सामने आ रही है। यह घटना झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, जमुई में एक महिला और उसके पति के साथ गांव वालों ने तुगलकी फरमान आजमाया है। ग्रामीणों ने पति-पत्नी को ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में अर्धनग्न करके घुमाया है। यहां दानों को चप्पल की माला भी पहनाई है। इस दौरान महिला के बाल भी काटे गए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों ने दंपति पर समाज को गंदा करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, महिला एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसके बाद सोमवार देर शाम वो अपने घर पति के पास आई। जिसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर तुगलकी फरमान का निर्णय लिया कि महिला उसके पति और प्रेमी को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया जाए। इस बात की जानकारी होने पर प्रेमी केदार मंडल फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि, महिला और उसका प्रेमी दोनों शादीशुदा है। दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं। फिर भी प्रेम-प्रसंग में दोनों एक-दूसरे के साथ फरार हो गए थे। दोनों सात दिन बाद जब लौटे तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की कुछ महिलाएं महिला के बाल काट रही है। अन्य महिलाएं उसकी साड़ी उतार रही है।

उधर, उसके पति को सभी लोग अपमानित कर रहे थे। यह वीडियो सोमवार रात का है जो अब सामने आया है। इस मामले में झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़िता के आवेदन पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है। फिलहाल माहौल शांत है। वीडियो के आधार पर भी पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस पूरे गांव में कैंप कर रही है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें