छत्तीसगढ़

विश्व जनसंख्या दिवस: जांजगीर-चांपा में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा शुरू, कलेक्टर ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा में 11 से 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

जांजगीर-चांपा | विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले में 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना, गर्भधारण के बीच उचित अंतराल बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार करना है।

विश्व जनसंख्या दिवस पर जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 2026 के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा-2026 के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर परिवार नियोजन के साधनों, स्वास्थ्य सेवाओं और छोटे परिवार के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम “मां और बच्चे की भलाई तथा अनचाहे गर्भधारण की रोकथाम के लिए गर्भावस्था के बीच सही समय और अंतर” रखी गई है। अभियान के दौरान लोगों को सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ परिवार और बच्चों के बीच उचित जन्मांतराल के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) उत्कर्ष तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button