छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA : जिले के युवाओं को आपकी सफलता से मिलेगी प्रेरणा – कलेक्टर महोबे

कलेक्टर महोबे ने UPSC तैयारी के लिए युवाओं को किया प्रेरित

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में जिले के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आपकी मेहनत और लगन का परिणाम है, लेकिन अब यहां रुकना नहीं है। यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

कलेक्टर महोबे ने निम्नलिखित चयनित युवाओं – उप पुलिस अधीक्षक:सिद्धांत दुबे, नायब तहसीलदार:रंतिदेव राठौर, सीडीपीओ: आर्यन राठौर,अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी:सागर और अंकित तिवारी, राज्य कर निरीक्षक:नरेन्द्र देवांगन, सहायक संचालक वित्त:रोशन ओग्रे, आबकारी उप निरीक्षक:गुलशन कुमार को मोमेंटो भेंटकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान, सहायक प्रचार-प्रचार अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button