रायपुर

RAIPUR NEWS : दो कर्मचारियों की मौत और पत्रकारों से बदसलूकी के बाद अशोका बिरयानी में लगा ताला, डिप्टी CM ने दिए आदेश

Chhattisgarh

रायपुर / राजधानी के अशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों की गटर में मिली लाश के बाद कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। साथ ही आज इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए अशोका बिरयानी के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। मालूम हो कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।

20240418135926 ashoka biryani Console Crptech

दरअसल, तेलीबांधा के अशोका बिरयानी के गटर में दो कर्मचारियों की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस के मुताबिक दोनों साफ सफाई के लिए गटर में उतरे थे। इस दौरान दोनों को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी होटल में इलेक्ट्रिशियन थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथी कवरेज करने पहुंचे। इसी दौरान अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों ने बाउंसर की तरह आगे आकर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकना शुरू किया। पत्रकारों ने कवरेज करने की बात कही तो महिला कर्मी भड़क गई और पत्रकारों से बत्तमीजी करते हुए उनसे मारपीट करने लगी।

Screenshot 20240419 153450 Chrome Console Crptech

इधर इस घटना पर छत्तीसगढ़ क्रांती सेना ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों के साथ आशोका बिरयानी का घेराव कर दिया। परिजनों के द्वारा दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस की टीम भी मौके पर है और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी हुई है।

वहीं गृहमंत्री मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है, तब तक बिरयानी सेंटर को बंद कराया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों से बिरयानी सेंटर के कर्मचारियों ने बदसलूकी की थी। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है, उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। विषय की जाँच की जा रही है। जब तक जाँच जारी है, तब तक बिरयानी सेंटर बंद रहेगा।

बड़ा सवाल ये है कि क्या होटल का संचालक बाहर से कर्मचारी गटर साफ सफाई के लिए नहीं बुलाता था। और आखिर एक बिजली बनाने वालों से होटल में गटर की साफ सफाई क्यों कार्रवाई जा रही थी। ये पूरा जांच का मामला है। तेलीबांधा पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और मृतकों की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर माजरा क्या था।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें