बिलासपुर

CHHATTISGARH CRIME NEWS : फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, अधजली मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां कोटा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी स्थित फार्म हाउस में चौकीदार की जली हुई लाश मिली है। चौकीदार के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेलटुकरी में ओंकार नाम से फार्म हाउस है। गांव की बस्ती से दूर फार्म हाउस में रामफल यादव चौकीदारी करता था। फार्म हाउस में वह अकेले रहता था। उसके परिवार के सदस्य गांव के घर पर रहते हैं। रविवार को गांव के कुछ लोग फार्म की हाउस तरफ गए, तब उन्हें कुछ जलने का आभास हुआ।

अंदर जाकर देखने पर उनके होश उड़ गए। फार्म हाउस के अंदर लाश बुरी तरह जली पड़ी थी। लोगों ने इस घटना की जानकारी रामफल के परिजन और पुलिस को दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामफल यादव पिता स्व. लखन यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक रामफल यादव पिछले दो तीन महीने से ओमकार फार्म हाउस में चौकीदारी का काम कर रहा था। रविवार शाम को गांव के ही किराना दुकान से चावल खरीदने के बाद वह फार्म हाउस गया था।

सूचना मिलते ही कोटा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक के गले मे धारदार हथियार से गला काटे जाने के निशान नजर आ रहे है। पुलिस को आशंका है कि किसी ने मारपीट कर हत्या के बाद  शबूत छुपाने शव को जलाया गया है। फिलहाल चौकीदार की हत्या किन कारणों से हुई है। और आरोपी कौन है। इसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Back to top button