Crime

CRIME NEWS : रिटायर्ड IAS के बेटे ने सौतेली मां को बंधक बनाकर किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, FIR दर्ज

Son Raped stepmother

लखनऊ / उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर रेप का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके सौतेले बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर पांच दिनों तक घर के कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा और रेप किया। इस दौरान बेटे ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।

राजधानी लखनऊ के शक्तिनगर निवासी पीड़िता की शादी नवंबर 2020 में जम्मू कश्मीर बांदीपुरा निवासी रिटायर IAS से हुई थी। जिनकी यह दूसरी शादी थी, पीड़ित महिला के मुताबिक अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब पांच दिन तक बंधक बना कर रेप किया। महिला ने बताया कि जब उसका निकाह हुआ तो वह 38 साल की थी और उसके पति 70 साल के थे। उसके पति 2009 में IAS से रिटायर्ड हुए थे और उसके 9 साल बाद 2018 को उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उनके दो बेटी और एक बेटा था। शादी के बाद वह कश्मीर में ही रहने लगी थी।

पीड़िता ने बताया कि, शुरुआत में सब कुछ तो ठीक चल रहा था, लेकिन उसके कुछ दिन बाद उनका सौतेला बेटा धमकी देने शुरू कर दिया कि, वो भले ही उसके पिता की दूसरी पत्नी है, लेकिन प्रॉपर्टी पर बिल्कुल नजर न रखना इन्हीं बात को लेकर हर वक्त उसे धमकाया जाता था। जब उसने इसका विरोध किया उसके बाद उनका सौतेला बेटा अपने जीजा के साथ उससे अलग-अलग तरह की डिमांड करने लगे।

images 2024 02 17T192237.208 Console Crptech

महिला के मुताबिक, उनके घर पर एक व्यक्ति एक लक्जरी गाड़ी से आया करता था, उसे कई बार बैग से नशे की सामग्री निकालते हुए देखा था ऐसे में वह घबरा गई और उनके घर पर आने का विरोध किया। इस पर उसका सौतेला बेटा नाराज हो गया और अपने जीजा के साथ मिलकर 11 अप्रैल 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक एक कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बनाया गया। किसी तरह जान बचाकर लखनऊ भाग आई।

पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी शिकायत लखनऊ के गाजीपुर पुलिस स्टेशन पर की, लेकिन उसकी सुनी नहीं गई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ कमिश्नर से शिकायत की थी। 21 जून 2024 को गाजीपुर थाने में सौतेले बेटे और उसके जीजा के खिला FIR दर्ज की गई। पीड़िता के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह थाने पहुंचकर जांच अधिकारी से मुलाकात की।

पीड़ित महिला के अनुसार पुलिस ने उससे कहा कि कार्रवाई करने के लिए दो-दो महिला और पुरुष दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी कश्मीर जाएंगे। उनके लिए छह एयर टिकट करवा दो तो कार्रवाई कर दी जाएगी। हालांकि इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि विवेचना के दौरान घटना जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में होने का पता चला। ऐसे में जांच बांदीपुरा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर की गई है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें