Crime

CRIME NEWS : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, कुएं में फेका शव

Murder

Crime News : बिहार के गया में अवैध संबंध में पागल एक विवाहिता ने अपना सुहाग अपने हाथों से उजाड़ लिया। प्रेमी के साथ मिलकर उसने अपने पति का गला काट दिया और उसे बोरे में बंद करके गांव के ही कुएं में फेंक दिया। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के मोहनुर गांव की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को कुआं से पुलिस ने युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

images 2023 12 09T095917.058 Console Crptech

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को इमामगंज थाना के मोहनपुर में कुएं से एक युवक की सड़ी-गली लाश निकाली गयी। मृतक की पहचान बोधगया प्रखंड के अर्जुन बिगहा के हरिलाल मांझी (28 वर्ष) के रूप में हुई। वह कई दिनों से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच मोहनपुर के कुएं में लाश मिलने की जानकारी मिली। पुलिस की मौजूदगी ने निकाला गया तो पहचान हो गई।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक हरिलाल मांझी का इमामगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के दीपा भारती के यहां ससुराल है। उसकी शादी दीपा भारती की बेटी से हुई थी। और पत्नी प्रवंती देवी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। हरिलाल दूसरे राज्य में रहकर काम करता था। बाहर से आने पर वह 2 जुलाई को प्रदेश से मजदूरी कर घर आया और अपने बच्चों के लेकर पत्नी के पास मोहनपुर ससुराल आ गया था। वह इस कड़वी सच्चाई से अनजान था कि वह उसके जीवन का आखिरी दिन था क्यो की पत्नी अपने पुराने प्रेमी सोनेश्वर भारती के अवैध संबंध में थी। पति का आना प्रवंती को नागवार गुजरा।

उसी रात पत्नी प्रवंती ने अपने प्रेमी को मायके के घर बुला लिया। रात को जब सब खा पीकर सो गए तो दोनों ने मिलकर हरिलाल की गला काटकर हत्या कर दी और शव को बोरा में बंद कर गांव से कुछ दूरी पर एक पुराने कुआं में डाल दिया। बताया जा रहा है कि हरिलाल मांझी 8 जुलाई तक अपने घर बोधगया के अर्जुन बिगहा में नही गया। तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। तब उसके चचेरे भाई बैशाखी भारती ने 9 जुलाई को देर शाम इमामगंज थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिजन भी अपने स्तर से खोज रहे थे। उसके दूसरे दिन बुधवार को हरिलाल मांझी का शव कुआं में मिला।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी प्रवंती देवी और उसके प्रेमी सोनेश्वर भारती को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। दोनों घर से फरार बताए जा रहे है। पत्नी के प्रेमी मृतक के चचेरा भाई अर्जुन बिगहा का ही रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें