छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : तालाब के पास जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर चांपा / चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी में जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी रकम 22900/रूपये बरामद किया।

जांजगीर-चांम्पा एसपी विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के मार्ग दर्शन में दिनांक 28.03.25 को मुखबिर सूचना मिली कि चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी मे तालाब के पास बिजली खंभा के नीचे कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में थाना चांपा टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 12 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया. जुआरियों से कुल 22900/ रुपये नगदी और ताश पत्ती जप्त किया, सभी जुआरियों के विरुद्ध छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम

1- धनाराम देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन (37 वर्ष) निवासी सिंधी कालोनी चांपा

2- अशोक बरेठ पिता स्व. पुनीराम बरेठ (56 वर्ष) निवासी वार्ड नं 05 टिकरीपारा कुरदा

3- राजकुमार राठौर पिता जगतराम राठौर (34 वर्ष) निवासी वार्ड नं 15 सिवनी

4- राहुल राठौर पिता भुवन राठौर (19 वर्ष) निवासी वार्ड नं 03 बंगला चौक सिवनी

5- क्रांति कुमार कर्ष पिता स्व. राम कुमार (52 वर्ष) निवासी वार्ड नं 16 अमहापारा सिवनी

6- रामेश्वर राठौर पिता स्व. धनीराम राठौर उम्र 42 वर्ष सा. वार्ड नं 2 सिवनी

7- कैलाश दास वैष्णव पिता स्व. हरिहरदास (40 वर्ष) निवासी वार्ड नं 01 तारपारा सिवनी

8- पुरूषोत्तम राठौर पिता दयाराम राठौर (46 वर्ष) निवासी वार्ड नं 01 सिवनी

9- कृष्ण कुमार यादव पिता लखन लाल यादव (41 वर्ष) निवासी वार्ड 01 भाठापारा कुरदा

10- दीपक कुमार राठौर पिता सूरज राठौर (24 वर्ष) निवासी वार्ड नं 18 अमहापारा सिवनी

11- गोलू पिता स्व. कमल सिंह (32 वर्ष) निवासी वार्ड नं 17 कुरदा थाना चांपा

12- जितेन्द्र राठौर पिता रामनारायण राठौर (39 वर्ष) निवासी वार्ड नं 02 सिवनी जिला जांजगीर-चांम्पा (छ. ग.)

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें