Accident

CHHATTISGARH NEWS : सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने बुलेट को मारी टक्कर

दर्दनाक हादसा

दुर्ग / दुर्ग जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जहां राज्यपाल की ड्यूटी के लिए बेमेतरा से बालोद जा रहे ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार बालोद जिले में राज्यपाल रामेन डेका का दौरा था। इसके चलते दुष्यंत ठाकुर की ड्यूटी एक दिन के लिए बालोद लगाई गई थी। प्रधान आरक्षक दुष्यंत अपनी बुलेट से सोमवार देर शाम ड्यूटी के लिए बेमेतरा से बालोद जाने के लिए निकले थे दुष्यंत ठाकुर जैसे ही ग्राम पंचायत रवलीडी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट को जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक दुष्यंत की जान जा चुकी थी।

नंदनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

Related Articles

Back to top button