छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH : महिला कबड्डी विश्व कप स्टार संजू देवी को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

MVP अवॉर्ड से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन • रायपुर में सीएम से की सौजन्य भेंट

रायपुर / महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) बनी कोरबा जिले की होनहार खिलाड़ी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।
सीएम ने उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि संजू देवी ने “छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। आपने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है—आपसे प्रेरित होकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और आगे बढ़ेंगी।”

संजू देवी की उपलब्धि

  • मूल निवासी: ग्राम केराकछार, कोरबा
  • महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में MVP अवॉर्ड
  • टूर्नामेंट: 17–24 नवंबर, ढाका (बांग्लादेश)

मुलाकात के दौरान संजू देवी ने अपनी जीवन यात्रा, चुनौतियों और खेल अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। सीएम ने उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात में थे उपस्थित

छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर,
कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button