JANJGIR CHAMPA : फरार 7 वारंटियों को नैला चौकी पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश

Naila Chowki Police Action
जांजगीर-चांपा। जिले में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी नैला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार 07 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। जिला पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी क्रम में चौकी नैला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
ये हैं गिरफ्तार वारंटी
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में
पाली निवासी प्रमोद सूर्यवंशी (21 वर्ष), विनोद कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष) और छतराम सूर्यवंशी (48 वर्ष),
ग्राम सिवनी निवासी अश्वनी धीवर (22 वर्ष) व धनंजय कुमार धीवर (23 वर्ष), तथा कन्हईबंद निवासी चित्ररेखा दिनकर (45 वर्ष) और शिवकुमार गोयल (36 वर्ष) शामिल हैं।
सभी आरोपियों को चौकी नैला, थाना जांजगीर क्षेत्र से गिरफ्तार कर विधिवत गिरफ्तारी वारंट की तामील के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी नैला के उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक शेख सफीउल्लाह खान, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप सहित आरक्षक जगदीश विजय, सतीश राणा, नवीन तरुण, भुवनेश्वर पटेल, अश्वनी मार्बल एवं महिला आरक्षक शकुंतला नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





