Breaking News: जांजगीर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दुर्दांत अपराधी का हाफ एनकाउंटर

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज़
जांजगीर-चांपा जिले में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती और हत्या के प्रयास में शामिल 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आठवां बदमाश और मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, बीते 2 रातों में 5 अलग-अलग जगहों पर डकैती और हत्या के प्रयास की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की तलाश जारी थी। आज सुबह घेराबंदी के दौरान मुख्य आरोपी रामनाथ ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी गहन जांच कर रही है।





