छत्तीसगढ़

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव 2026: स्मारिका प्रकाशन व लोक प्रस्तुतियों के लिए स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा / जिले में आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह भव्य आयोजन 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय जांजगीर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव 2026 स्मारिका के लिए जिले के रचनाकारों, साहित्यकारों एवं कवियों से उनकी मौलिक रचनाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक लेखक लेख, कविता, कहानी सहित अन्य साहित्यिक रचनाएं प्रकाशन हेतु भेज सकते हैं।

साथ ही, महोत्सव के दौरान लोक कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए स्थानीय कलाकारों एवं कला समूहों से भी आवेदन मंगाए गए हैं। कलाकारों को अपने आवेदन के साथ परिचय पत्र, फोटो एवं प्रस्तुति की सीडी संलग्न करना अनिवार्य होगा।

आवेदन जमा करने की जानकारी

  • अंतिम तिथि: 05 फरवरी 2026
  • स्थान: कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चांपा
  • कक्ष क्रमांक: 19 (जाज्वल्यदेव महोत्सव शाखा)

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। आयोजकों ने सभी इच्छुक रचनाकारों और कलाकारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 जिले की लोक संस्कृति, कला और कृषि नवाचारों को एक मंच प्रदान करेगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी।

Related Articles

Back to top button