छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेंज IG रामगोपाल गर्ग ने ‘अनुभव’ फीडबैक की जिलावार समीक्षा की, SP के साथ वर्चुअल बैठक

फरवरी 2026 में मिले नागरिक फीडबैक के आधार पर थानों की रेटिंग, शिकायतों और सुझावों पर हुई चर्चा

बिलासपुर / बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (IPS) ने ‘अनुभव’ पोर्टल से प्राप्त नागरिक फीडबैक की समीक्षा करते हुए रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में फरवरी 2026 के दौरान प्राप्त फीडबैक के आधार पर थानों की रेटिंग, शिकायतें और नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आईजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुभव पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सुझावों का गंभीरता से विश्लेषण कर आवश्यक सुधार किए जाएं। साथ ही जिन थानों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उन्हें प्रोत्साहित करने और अन्य थानों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में नागरिक संतुष्टि बढ़ाने, पुलिस सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने तथा थानों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button