JANJGIR CHAMPA: अनाचार के मामले में फरार गुंडा बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, हाईकोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तारी

जांजगीर-चांपा / जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला से अनाचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाईउच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी प्रक्रिया के तहत की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केरा निवासी संतोष कोसले के खिलाफ एक महिला को डरा-धमकाकर जबरन अनाचार करने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी नवागढ़ पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
इसी दौरानउच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार पुलिस ने आरोपी की फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





