छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: CSEB कार्यालय में ACB का छापा, 35 हजार की रिश्वत लेते AE, JE समेत तीन गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने CSEB ग्रामीण कार्यालय में छापेमारी कर तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Polish 20260320 163959515 Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB) के ग्रामीण कार्यालय में पदस्थ JE राजेंद्र शुक्ला, AE विजय नोरगो तथा कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र राठौर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारी HT लाइन विस्तार के नाम पर आवेदक से अवैध रूप से रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया और रकम लेते ही तीनों को दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर आवश्यक दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।

फिलहाल ACB की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है। इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button