Jobs

Janjgir Champa: आईटीआई बम्हनीडीह में 25 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 10वीं-ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

जांजगीर-चांपा। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 25 मार्च 2026 (बुधवार) को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप आई.टी.आई. बम्हनीडीह में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी श्रम इन टैलेंट प्रा. लि., नोएडा (उ.प्र.) भाग लेगी। कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता और वेतन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹18,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा और कार्यक्षेत्र

  • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
  • कार्यक्षेत्र: छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य

जरूरी दस्तावेज

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति
  • पहचान पत्र

अधिक जानकारी

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर-चांपा से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button