Jobs

जांजगीर में 22 जून को रोजगार मेला, 88 पदों पर भर्ती, 20 हजार तक वेतन

जांजगीर-चांपा के आईटीआई कुलीपोटा में 22 जून 2026 को रोजगार मेला आयोजित होगा। 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं, बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 22 जून 2026 (सोमवार) को आईटीआई कुलीपोटा, जांजगीर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें पुस्कल एग्रीटेक लिमिटेड बिलासपुर, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड तथा चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट लिमिटेड रायगढ़ शामिल हैं।

रोजगार मेले में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पुस्कल एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा अकाउंटेंट के 4 पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 4 पद, सेल्स ऑफिसर के 20 पद तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों पर भर्ती होगी। वहीं स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड द्वारा क्रेडिट असिस्टेंट के 10 पद और कस्टमर रिलेशनशिप एसोसिएट के 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट लिमिटेड द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, बी.कॉम और बीएससी एग्रीकल्चर निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 13 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों की पदस्थापना जांजगीर, चांपा, सक्ती, रायगढ़, कटघोरा, पाली, रतनपुर और डभरा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी।

रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button